Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand in Hindi| झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2023: महिलाओं को ₹50,000 आर्थिक समर्थन प्रदान |

Join whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Phulo Jhano Ashirwad Yojana: झारखंड में बहुत सी महिलाएं अभी भी ऐसे उद्यमों में जुटी हुई हैं, जो अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने के लिए दारू बनाकर बेचती हैं। इसका उपयोग करके वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करती हैं। ऐसी महिलाओं को बेहतर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के लिए, झारखंड सरकार ने ‘Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand’ की शुरुआत की है।

इस योजना के जरिए, सरकार महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत, महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे अपने उद्यमों को और विकसित कर सकें। यह योजना महिलाओं के जीवन को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने का एक महत्त्वपूर्ण कदम है। हम इस आर्टिकल में आपको झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना की पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे हैं।

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand

योजना का नामफूलो झानो आशीर्वाद योजना
राज्यझारखंड
कब शुरू हुईसाल 2023
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीहड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्यसम्मानजनक आजीविका प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर0651-2281400

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2023

वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू की गई ‘फूलो झानो आशीर्वाद योजना’ झारखंड में हरिया दारु के निर्माण और बिक्री से संबंधित ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए आजीविका के साधन प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत उन्हें पहले ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर ₹50,000 कर दी गई है।

अब तक 15,000 से अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण नवजीवन मिशन के अंतर्गत किया गया है और उनकी काउंसलिंग भी जल्द ही की जाएगी। इसके बाद, इन महिलाओं को मुख्य धारा की आजीविका से जोड़ने के लिए सरकार ने काम शुरू करने का निर्णय लिया है।

योजना की अपडेटेड राशि (दिसंबर 2023)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना की राशि में वृद्धि का फैसला किया है। यहाँ तक कि पहले जो ₹10,000 महिलाओं को मिलते थे, वो अब ₹50,000 हो गए हैं।

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य शराब बेचने वाली महिलाओं को उनकी आजीविका के साधन प्रदान करना है। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता में इजाफा करने का फैसला किया है, ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता के द्वारा आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला उद्यमियों के उत्थान और उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने का इस योजना के द्वारा अच्छा प्रयास किया है।

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं

• वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ‘फूलो झानो आशीर्वाद योजना’ की शुरुआत की गई है।

• योजना झारखंड में उन महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी, जो शराब के निर्माण और बिक्री से संबंधित काम करती हैं।

• अब तक 15,000 से भी अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया है, जो शराब निर्माण और बिक्री से जुड़ी हैं।

• सरकार तेजी से ऐसी महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

 • योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

• 2023 में योजना के अंतर्गत पहले मिलने वाली 10,000 की वित्तीय सहायता को 50,000 कर दिया गया है।

• इस योजना के प्रभाव से झारखंड में शराब की बिक्री पर नियंत्रण बढ़ेगा और घरों में झगड़े कम होंगे।  • ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और सम्मान वाला जीवन जी सकेंगी।

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना की पात्रता (Eligibility)

• योजना के लिए झारखंड में स्थाई निवासी होना आवश्यक है।

• केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

 • आवेदक महिला को शराब के निर्माण या बिक्री से जुड़ी होनी चाहिए।

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना के दस्तावेज (Documents)

• आधार कार्ड

 • निवास प्रमाण पत्र

• आय प्रमाण पत्र

• आयु का प्रमाण

• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

 • मोबाइल नंबर

• ईमेल आईडी

• जाति प्रमाण पत्र

• बैंक खाता विवरण

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई फूलो झानो आशीर्वाद योजना की विस्तृत जानकारी यहाँ उपलब्ध है:

योजना की आधिकारिक वेबसाइट

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand Online Apply

• इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पहले आवेदक को झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने पर, “फूलों झानो आर्शीवाद योजना” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

• इसके बाद, “आवेदन करे” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

 • एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपने नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

 • सभी जानकारी भरने के बाद, सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

• दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

 • इस प्रकार से योजना में आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा। अब समय-समय पर आपको योजना से संबंधित सभी अपडेट्स आपके फोन नंबर और ईमेल आईडी पर मिलेंगी।

आवेदन की स्तिथि चेक करने की प्रक्रिया

आवेदक को सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• वहां पहुंचते ही होम पेज खुलेगा।

 • आवेदक को अपने अधिकारों के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

 • उसके बाद पोर्टल खुलेगा।

• आवेदक को यहां “एप्लीकेशन ट्रैक” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

 • अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करना होगा।

 • इस तरीके से आप आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना हेल्पलाइन नंबर

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना के सभी महत्वपूर्ण विवरण हमने यहाँ दिए हैं। यदि आपको इस योजना से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी की आवश्यकता हो या फिर आपकी कोई शिकायत हो, तो आप योजना के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नीचे दिया गया है योजना का हेल्पलाइन नंबर: 0651-2281400

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

FAQ:-

Q: फूलो झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किसने और कौन से राज्य में किया?

A: फूलो झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई।

Q: फूलो झानो आशीर्वाद योजना फॉर्म PDF डाउनलोड कैसे करें?

A: फूलो झानो आशीर्वाद योजना के फॉर्म को आप इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और योजना से संबंधित सेक्शन में जाकर फॉर्म को खोजना होगा। वहां पर आपको फॉर्म के लिंक मिल सकता है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप झारखंड सरकार के किसी भी सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना से जुड़े विवरण और फॉर्म डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।

Q: फूलो झानो कौन थी?

 A: फूलो झानो (Phulo Jhano) जी संथाल जनजाति की दो वीरांगना थीं जो अंग्रेजों से युद्ध किया था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और अपने साहसिक कदमों के लिए मान्यता प्राप्त की थी।

Q: फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत कितना पैसा मिल रहा है?

 A: फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत, झारखंड में शाराब बनाने और बेचने से जुड़ी महिलाओं को प्रत्येक लाभार्थी महिला को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50,000 मिल रहे हैं। यह योजना इन महिलाओं की आजीविका में सुधार करने के लिए शुरू की गई है।

Q: फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ किसे मिलेगा?

 A: यह योजना झारखंड की दारू निर्माण और बिक्री से जुड़ी महिलाओं को प्राप्त होगी।

Leave a Comment